आय मिस यू कहकर
रोने की शकल भेजते
और दूसरे विंडो में जोक पढ़ते
lol लिखते
हाय कितने झूठे
ढोंगी हो गए हम
लाइफ fairytale है
का वॉलपेपर लगाकर
दीवारों के सूने
सन्नाटे नापते
बड़े ही मक्कार और
फरेबी हो गए हम
मन के अंदर के भवर को
गांठ दर गाँठ में लपेटे
स्माइली और सेल्फी बाँटते
कितने खोखले
कितने बेवजह हो गए हम

Comments

Popular posts from this blog

इंतज़ार

Imagining things