भूत वूत कुछ नहीं होते
वो तो कम्बख्त
यादे होती हैं
जो पीछा ही नहीं छोड़ती
साये सा मंडराती है
हर घडी
पर किसी और को
नज़र नहीं आती
कभी कभी तो एकदम से
सामने आकर
खड़ी हो जाती हैं
लगता है सपना हो, डरावना
और फिर गायब
होश उड़ाकर
ऐसे जैसे कुछ हुआ ही नहीं
और जिंदगी
गायब

** Happy Halloween ** 👻

Comments