Posts

न जाने क्यों नींद न आये

इधर बीते लम्हो के दाग उधर ख्वाहिशो की बात  इधर सपनो के बिछे लाश उधर अनजाने से जज्बात टिमटिमाते रात में जुगनुओ से क्यों तू कभी आये, कभी जाए जगी आँखों में सपनो के साये न जाने क्यों नींद न आये न जाने क्यों नींद न आये 
सुलझने के नाम पे  देखो कितने  उलझ गए  खुद से तो पल भर को मिले  जहाँ भर से जुदा अब हो लिए 
Hope Yes, you gave me some And hope the butterfly Sees a new day At least the Monday And jump over the rainbow Hope to meet you By those train tracks again Once in a blue moon Hope Are you still there ?
क्या और कैसे  जोड़ेंगे कभी ? ये दो थोड़े टूटे से  कांच के बर्तन  क्यों और कब  भिगोने लगे  मेरे मन को , वो जो  करते हैं तेरी आंखे नम  क्यों हम सुनने लगे  खामोशियाँ एक दूसरे की  जुड़ता सा गया नाता  सच,मेरी कसम 

सुबह से शाम कर ले

कहो तो भला, दूर कितना आये हैं?  और कितना सफर है यु ही साथ में  कुछ वक़्त तो अभी गुज़रा लगता सा है  ऐसा हल्का सा, आया क्या हाथ हाथ में ? क्या हम यु ही दूर तक चलते रहेंगे ? क्या हमको नहीं कोई रोके-टोकेगा? हवा बारिश बिजली धुप सर्दी का झोका  क्या थपकियो जैसे बस सहला जायेगा?  क्या तुम और मैं ऐसे गुमनाम साये से  करते करते ठिठोली, जीतेंगे हर बाज़ी? क्या तुम न पूछोगे? क्या हम न चाहेंगे ? कभी हमने कही ठान ली कोई मनमर्ज़ी?  बोलो न कभी क्या ऐसा न होगा ? कहकर जहाँ से , तुम्हे अपना कर ले ? न मैं मुड़  के देखु , न तुम अश्क़ रोको  तेरे बाजुओं में , ख्वाहिशे तमाम कर ले  मेरे चाहतो  में, सुबह से शाम कर ले  
आकाश तो कब से इस चुप्पी को तोड़ने में लगा था. जब जब वो आवारा बादल गुजरता था, कुछ बूंदो से सींच जाता था उत्सुक पर चुप चाप सी धरा पर.  धरा नहीं जान पाती की वो इस बेमौसम बारिश का इंतज़ार सदियों से कर रही थी. ऐसे ही तो बीज़ पनपा करते  हैं,फूल खिलते  हैं,बाग़ सजते हैं और उनपे झूले लगते हैं .  वही झूले, सफ़ेद चादरों वाले जिनमे हर बर्फ पिघल जाया करती है फिर ये कौन सी चुप्पी है जो न टूटेगी.  लेकिन,धरा की नियति इंतज़ार है बस.  बरसेगा तो बादल ही और तब बरसेगा जब बादल का जी भर आएगा. 
कौन हो तुम ? सच  हुए अनदेखे सपने ? या बेमौसम की बरसात भोर की रोशन किरणे या जगने वाली रात या हो आँखों का काजल तुम जो बहने जब तब लगता है या हो तुम मेरे सीने का तिल जिसे जतन से छिपा रखा है या हो मेरे हाथ की रेखा या हो बस एक कौतुहल मन के कोने कोने को सींचे तेरे  अरमानो का जल आखिर हो कौन तुम?
रोशन से सितारों की एक रात ज़रा बहके बहके और हालात चांदनी ज़ोर पर धड़कने शोर पर यु ही, खामोशियो भरी हर एक बात बेबसी भी बेकली भी अनकही अनसुनी भी फासला भी हौसला भी हिचक सी, बेहिचक भी कच्चे धागो में बंधे पक्के जज़्बात कह कर भी कुछ कही रह गया है मिलके  जैसे,फिर से कुछ खो गया है टंगे  है हर  कोने में एक सवाल बिखरे बिखरे, चुभते चुभते हालात
न मंजिले खबर रखती हैं  न राहो को पड़ी है  की अगुवाई करे वो  सफर का तुम्हारे  कदम ये  तुम्हारे  जिधर ले चले  चले जाना, और क्या पता  इक गलत मोड़ ही  खड़ा होगा तुम्हारा  कोई, सही हमसफ़र  जो कह दे वो चलने  या चल दे पीछे पीछे  और दिल उलझ सा गया हो  तो आने देना  क्युकी,न राह की कमी है  न मंजिलो की कोई हद हैं  सफर ये एक तेरे और तेरे  इस हमसफ़र भर की है 
न क़र्ज़ हूँ न फ़र्ज़ हूँ न तेरे दिल का मर्ज़ हूँ न शर्त हूँ न हर्ज़ हूँ न आरजू की गर्त हूँ जो तेरी धड़कनो ने गायी मैं उन धुनों की तर्ज़ हूँ वो जो एक जैसे सिसक थी? महज़ वही तो मैं दर्द  हूँ